अपराधहरिद्वार

“घने कोहरे में भी अपराधियों पर भारी हरिद्वार पुलिस, दो अन्तरजनपदीय वाहन चोर दबोचे..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देश पर रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 04 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रानीपुर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर करारी चोट करते हुए रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और सतर्कता साबित की है। घने कोहरे और सर्द रात के बावजूद पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और दो शातिर अन्तरजनपदीय वाहन चोरों को धर दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से हरिद्वार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई। एसएसपी डोबाल ने वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग, सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अध्ययन किया और चिन्मय डिग्री कॉलेज क्षेत्र को विशेष निगरानी में लिया।एसएसआई नितिन चौहान की अगुआई में गठित पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान चिन्मय डिग्री कॉलेज आउटर से दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम देने की बात कबूल की। मुख्य आरोपी आर्यन भटनागर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 03 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जो थाना बहादराबाद और ज्वालापुर क्षेत्रों से संबंधित मुकदमों में दर्ज पाई गईं। आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। रानीपुर पुलिस की इस सफलता से वाहन चोर गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस टीम में शामिल…..
1:- शांति कुमार गंगवार – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2:- नितिन चौहान – वरिष्ठ उप निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
3:- विकास रावत – चौकी प्रभारी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर
4:- हे0का0 गोपीचन्द
5:- का0 सुमन डोबाल
6:- का0 कुँवर राणा
7:- का0 प्रीतपाल
8:- का0 अमित राणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!