“नववर्ष पर कलियर पुलिस की बड़ी सौगात, 82 मोबाइल लौटाकर पीड़ितों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान..
ऑपरेशन रिकवरी में बड़ी कामयाबी, करीब ₹16 लाख कीमत के मोबाइल बरामद..
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नववर्ष के पहले ही दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए खुशियों की सौगात दी है।
मोबाइल खोने की चिंता में निराश हो चुके 82 पीड़ितों को उनके मोबाइल फोन लौटाकर पुलिस ने न सिर्फ भरोसा कायम किया, बल्कि नववर्ष की शानदार शुरुआत भी कराई।
ऑपरेशन रिकवरी के तहत यह सफलता पुलिस के लिए एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के स्पष्ट निर्देशों व प्रभावी नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी लगातार सराहनीय भूमिका निभा रही है।
आमजन की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के मार्गदर्शन में खोए मोबाइलों की रिकवरी को प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी क्रम में एसपी देहात शेखर सुयाल के कार्यालय परिसर में एक सादे लेकिन भावुक कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
मोबाइल वापस पाकर कई पीड़ितों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई, जिनमें बाहर से कलियर दरगाह में जियारत के लिए आए जायरीन भी शामिल थे।
सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के नेतृत्व में थाना कलियर पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से
विभिन्न कंपनियों के कुल 82 मोबाइल फोन रिकवर किए। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग ₹16 लाख से अधिक आंकी गई है।
थाना कलियर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सतर्कता, तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रयासों से यह सफलता हासिल की।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष में भी थाना कलियर पुलिस ने CEIR पोर्टल व अन्य माध्यमों से लगभग 220 मोबाइल फोन (करीब ₹33 लाख कीमत) बरामद कर स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।
बरामद मोबाइल फोनों का विवरण…..
Moto – 6
Oppo – 13
Tecno – 3
Samsung – 9
Realme – 10
MI – 7
Vivo – 23
Poco – 6
OnePlus – 4
Itel – 1
पुलिस टीम….
क्षेत्राधिकारी रुड़की – नरेंद्र पंत
थानाध्यक्ष – रविन्द्र कुमार
SSI – बबलू चौहान
हे0का0 – सोनू चौधरी
होमगार्ड – ललित



