अपराधहरिद्वार

“बॉर्डर पर पुलिस का शिकंजा: रामपुरी चाकू लेकर घूम रहा दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: मंगलौर पुलिस ने अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को रामपुरी चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का पुराना हिस्ट्रीशीटर रह चुका है और वर्तमान में मंगलौर थाने में भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद के देहात और बॉर्डर इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और धरपकड़ में जुटी है।इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर क्षेत्र में समय और स्थान बदल-बदलकर चेकिंग की जा रही है, ताकि अपराधियों को किसी भी तरह की ढील न मिल सके।ब्रस्पतिवार को नारसन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज की टीम खेड़ाजट-नारसन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में थाना बसंत विहार, दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है और वर्तमान में मंगलौर थाने का भी हिस्ट्रीशीटर है। दिल्ली और उत्तराखंड में उसका लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्त…..
अतुल भारद्वाज पुत्र संदीप भारद्वाज, निवासी ग्राम खेड़ाजट्ट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम….
नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, हेडकांस्टेबल विकास व कांस्टेबल पंकज शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!