हरिद्वार

“एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 4 अप्रैल को सजेगा ‘उड़ान-2026’ का भव्य मंच..

मेधावी छात्रों के साथ खेल, संस्कृति और समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में आगामी 4 अप्रैल को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘उड़ान-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को नई पहचान दी जाएगी।महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने जा रहे ‘उड़ान-2026’ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी।प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने प्राचार्य कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि ‘उड़ान-2026’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि समारोह में सत्र 2022-25 (स्नातक) एवं 2023-25 (स्नातकोत्तर) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय व उत्तराखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।स्नातक स्तर पर बी.कॉम. में पलक अग्रवाल, बी.ए. में पूनम रावत, बी.एस.सी. गणित में अमिक्शा शाह, कंप्यूटर में अंशुमन कश्यप व बायो में ऋतिक सूडान को सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एम.कॉम. में विधि गौतम, अंग्रेजी में राशि, हिंदी में पूनम, राजनीति विज्ञान में जानवी चौहान, समाजशास्त्र में फिजा और इकोनॉमिक्स में डिंपल गोयल को पुरस्कृत किया जाएगा।धिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए जोर-शोर से अभ्यास जारी है। इसके साथ ही शिक्षा, खेल एवं समाज सेवा (NSS/रेड क्रॉस) में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!