अपराधहरिद्वार

“श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का खेल.! बाबा के भेष में पहुंचे तीन संदिग्ध, स्थानीय लोगों ने पकड़ा तो खुला राज..

मेहवड़ पुल के पास देर रात मची हलचल, शक होने पर ग्रामीणों ने दबोचा; ऑपरेशन कालनेमी-प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने की कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; बीती देर रात कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ पुल के पास स्थित श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने तंत्र-मंत्र की क्रिया किए जाने के शक में तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवक बाबा के भेष में बताए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में बाबा के भेष में घूमकर लोगों में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन कालनेमी और ऑपरेशन प्रहार के तहत धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्था से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ऐसे लोगों पर विशेष नजर रख रही है, जो साधु-संतों का भेष धारण कर खासकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर भ्रमित करने अथवा धर्म की आड़ में अनुचित लाभ लेने का प्रयास करते हैं।कोतवाली पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेहवड़कला श्मशान घाट से तीन बाबा भेषधारियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों से विस्तृत पूछताछ की गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की यह कार्रवाई कलियर शरीफ दरगाह समेत आसपास के मंदिर-मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के आसपास छद्म भेषधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।बताया गया कि बीती देर रात मेहवड़ पुल के पास श्मशान घाट में कुछ संदिग्ध युवकों की गतिविधियां देखकर स्थानीय लोगों को तंत्र-मंत्र की क्रिया किए जाने का शक हुआ। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अपने कब्जे में लिया और थाने लाकर पूछताछ की।पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान— इरशाद पुत्र याकूब, उस्मान मलिक पुत्र जुल्फुकार, व उस्मान पुत्र फुरकान, निवासीगण रामपुर चुंगी कोतवाली गंगनहर रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को धारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि कलियर शरीफ दरगाह और आसपास के धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का फायदा उठाकर उन्हें भ्रमित करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास अथवा किसी प्रकार के झांसे में आने के बजाय संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान व हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कोतवाली पिरान कलियर शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!