अपराधदेहरादून

“गांजा लेकर निकली चांदनी तो शराब के पैकेट लेकर घूम रहा था रविंद्र, पटेल नगर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ की टीम की कार्रवाई, 1 किलो 74 ग्राम गांजा और 57 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: नशे के धंधेबाजों ने भले ही कम समय में मोटा मुनाफा कमाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमा रखे हों, लेकिन पटेल नगर पुलिस ने भी इनके खिलाफ शिकंजा कस रखा है। रविवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ एक के बाद एक दो कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और अवैध शराब के धंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में महिला तस्कर के कब्जे से 1 किलो 74 ग्राम गांजा, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक युवक से 57 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेल नगर पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए दोनों मामलों में प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पटेल नगर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान को तेज करते हुए नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा। पुलिस की कार्रवाई में जहां एक महिला गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ी गई, वहीं दूसरी टीम ने अवैध रूप से देसी शराब ले जा रहे युवक को दबोच लिया।

केस-1 : 1 किलो 74 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार……
पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चांदनी पत्नी हसमुल्लाह, निवासी न्यू पटेल नगर, साधना फोटो स्टूडियो, थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 1 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गई थी। बरामद गांजे को वह छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य संपर्कों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल राजदीप व महिला कांस्टेबल संजू शामिल रही।

केस-2 : 57 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ युवक दबोचा….
नशे के खिलाफ दूसरी कार्रवाई में पटेल नगर पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान बाजार क्षेत्र से रविंद्र साहनी पुत्र रामविलास साहनी, निवासी लोहिया नगर, पटेल नगर, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 57 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पटेल नगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीम में कांस्टेबल अनिल सालार व कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!