अपराधहरिद्वार

“इब्राहिमपुर में बवाल पर पुलिस का प्रहार: खूनी संघर्ष के बाद फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, ताबड़तोड़ दबिश से कांप रहे उपद्रवी..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश – माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, तीन आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष के बाद हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक टकराव में तब्दील हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों के साथ जमकर खूनी खेल खेला गया। इस बवाल में 6 से 8 लोगों के घायल होने के साथ ही पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया था, जबकि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा न जाए। पुलिस कप्तान ने फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों तजमुल, फिरोज और तनवीर पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।उधर, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने दो टूक कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!