अपराधहरिद्वार

“बकरी के बच्चे को कुत्ते ने काटा, हुआ हंगामा: दो पक्ष आमने-सामने, खूब चले लात-घूंसे, कई लोग घायल, (देखें वीडियो)..

पुलिस की तत्परता से हालात काबू में, घायलों को भेजा मेडिकल के लिए, शांति व्यवस्था कायम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे, जिसमें करीब पांच से छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक बकरी के बच्चे को कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में मामूली कहासुनी रही, लेकिन देखते ही देखते यह झगड़े में तब्दील हो गई और दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिससे कई लोग चोटिल हो गए।सूचना मिलते ही इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली और कलियर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!