अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार में ‘गेट कांड’ फिर गरमाया: दबंग प्रॉपर्टी डीलर की मनमानी, पुलिस की मौजूदगी में घर के आगे जबरन गेट—न्याय को तरसता परिवार.!

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: आर्य नगर क्षेत्र की सोंधी नर्सिंग होम वाली गली में सार्वजनिक स्थान पर गेट लगाने का विवाद एक बार फिर से गहरा गया है।एक दबंग प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर स्थानीय नागरिक के घर के आगे गेट जबरन लगा दिया गया है।हैरानी की बात यह है कि स्थानीय नागरिक की सिस्टम सुनने को तैयार नहीं है। विरोध के बावजूद भी गेट पुलिस की मौजूदगी में जबरन लगा दिया गया।

बड़ा सवाल यह है कि जब मयूर विहार कॉलोनी उस स्थान से शुरू ही नहीं होती फिर भला कैसे गेट लगाने दिया गया है। प्रॉपर्टी डीलर कोर्ट के आदेश गेट लगाने की बात कह रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि गेट कहां पर लगाया जाना है। कोर्ट ने गेट लगाने की बात कही है पर जगह साफ नहीं है। दूसरी बात विवादित प्रॉपर्टी डीलर का घर उस स्थान से काफी दूर है,जहां पर गेट लगाया जा रहा है।

प्रॉपर्टी डीलर के घर से मयूर विहार कॉलोनी वहां से शुरू होती है। बताते है कि प्रॉपर्टी डीलर ने अपने घर से पहले मकान खरीदा है जिसको कवर करने के लिए वह गेट लगा रहा है। हथियारबंद लोगों की मौजूदगी में गेट लगाई जाने की दहशत आम पब्लिक में घर कर गई है। जिस घर के आगे गेट लगाया जा रहा है, वह पूरा परिवार रो-रो कर बेहाल है लेकिन सिस्टम उनकी सुनने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। बड़ा सवाल है की प्रॉपर्टी डीलर के आगे पूरा सिस्टम नतमस्तक नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!