राजनीतिहरिद्वार

“गांव-गांव सड़कों का जाल, विकास को मिली रफ्तार: यतीश्वरानंद..

गाडोवाली में सात संपर्क मार्गों का शिलान्यास, गुणवत्ता और जनसुनवाई पर जोर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
पथरी: हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम गाडोवाली में सात सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुरू किए गए इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होंगे, जिससे आवागमन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत निधि और ब्लॉक प्रमुख निधि से बनने वाली ये सड़कें ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश में गांवों के संपर्क मार्गों से लेकर खेतों तक जाने वाली सड़कों को पक्का करने का काम तेजी से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे ग्राम प्रधान या जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से जानकारी दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सदस्य सोहनवीर पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, भाजपा उपाध्यक्ष आशु चौधरी, ग्राम प्रधान नफीस, इरफान, प्रधान राजेश वर्मा, रमेश प्रधान, चंदकिरण, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, बीडीसी शौकीन, तौसीफ, कुर्बान अली, सत्यकुमार चौधरी, विपिन चौधरी, नीतीश चौधरी, चीनू और पंकज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!