हरिद्वार

“छुट्टी मनाने घर आए फौजी की पालतू कुत्ते के साथ ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, छाया मातम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। छुट्टी लेकर घर आए सेना के जवान की अपने ही पालतू कुत्ते के साथ ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार शिवाजी कॉलोनी, ढंडेरा निवासी देवेंद्र कुमार सेना में तैनात थे और वर्तमान में झांसी में सेवाएं दे रहे थे। वह 28 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने घर रुड़की आए थे। शुक्रवार सुबह देवेंद्र अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बुचड़ी फाटक के समीप हरिहर एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।जो फौजी कुछ दिन पहले ही अपनों के बीच वक्त बिताने छुट्टी लेकर घर आया था, किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसकी वापसी इस तरह होगी। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!