अपराधहरिद्वार

“गर्लफ्रेंड के उत्पीड़न से तंग आकर दी थी युवक ने जान, परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा..

कनखल क्षेत्र में दो दिन पहले युवक ने लगाई थी फांसी, युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में दो दिन पहले युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की बहन ने मैनपुरी निवासी एक युवती पर मानसिक प्रताड़ना, धमकी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर कनखल पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आनंदधाम कॉलोनी, जगजीतपुर निवासी जूनू पोखरियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई विशाल पोखरियाल का पिछले आठ-नौ महीनों से मैनपुरी निवासी निकेश सिसोदिया से संपर्क था। शुरुआत में दोनों के संबंध सामान्य रहे, लेकिन बाद में युवती विशाल पर मानसिक दबाव बनाने लगी। आरोप है कि दिल्ली में विवाद और नौकरी संबंधी दिक्कतों के बाद युवती ने विशाल से मदद मांगी थी। इंसानियत के नाते विशाल ने उसे हरिद्वार में रहने की व्यवस्था भी कराई थी।परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवती छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या करने, हाथ काटने और खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर विशाल पर दबाव बनाती रही। एक बार उसने हाथ भी काट लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था। आरोप है कि युवती लगातार विशाल को धमकाती और ब्लैकमेल करती थी।शिकायत के मुताबिक घटना वाली रात विशाल ने अपनी बहन को मैसेज भेजकर लिखा था कि वह मानसिक प्रताड़ना से परेशान हो चुका है और अब यह सब सहन नहीं कर पा रहा। इसके कुछ समय बाद 13 मई की रात करीब एक बजे विशाल ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!