अपराधहरिद्वार

“बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े ढाई लाख की चोरी, महिला को सम्मोहित कर कुंडल और चेन ले उड़े चोर..

ज्वालापुर क्षेत्र में हुई एक ही दिन में दो बड़ी घटनाएं, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। पांवधोई मोहल्ले में दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई, जबकि दूसरी ओर गोविंदपुरी क्षेत्र में एक महिला को सम्मोहित कर बदमाश उसके सोने के कुंडल और चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शामिल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।पहली घटना पांवधोई मोहल्ले में चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की है। केंद्र संचालक तंजीम अहमद निवासी कस्साबान के अनुसार शुक्रवार दोपहर वह कर्मचारियों के साथ केंद्र बंद कर भोजन करने घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। कुछ देर बाद वापस लौटने पर केंद्र का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे करीब ढाई लाख रुपये गायब थे। सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष दिखाई दिया।इसी बीच गोविंदपुरी क्षेत्र में भी एक महिला ठगी का शिकार हो गई। बताया गया कि दो बदमाशों ने महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया और उसके कानों के सोने के कुंडल व गले की चेन उतरवाकर फरार हो गए। महिला को कुछ देर बाद घटना का एहसास हुआ तो उसने आसपास तलाश की, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में काफी तलाश की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!