उत्तराखंड

“उत्तराखंड पीसीएस में बेटियों का जलवा, जसमीत कौर बनी टॉपर, अदिति पुनेठा पुलिस उपाधीक्षक में अव्वल..

पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और सीओ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परिणाम में बेटियों का दबदबा देखने को मिला। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर अदिति पुनेठा ने मेरिट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा के अलावा ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, साक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी ने जगह बनाई है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल जांच के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!