उत्तराखंड

“उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, आईजी से लेकर एसपी स्तर तक कई आईपीएस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां..

आईजी कुंभ योगेंद्र रावत को एसडीआरएफ और कुंभ एसएसपी आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व भी दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पीएंडएम विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का आईजी बनाया गया है। कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल की आईजी रिद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी का दायित्व सौंपा गया है। दूरसंचार के आईजी कृष्ण कुमार वी.के. को यातायात एवं जीआरपी का आईजी नियुक्त किया गया है।आईजी नीलेश आनंद भरणे को पीएसी एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी प्रशिक्षण एवं राज्य मानवाधिकार आयोग अनंत शंकर ताकवाले को सीआईडी का आईजी बनाया गया है। अपराध एवं कानून व्यवस्था, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी के आईजी सुनील कुमार मीणा को कार्मिक, पीएसी एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव का दायित्व सौंपा गया है।कुंभ मेला-2027 हरिद्वार के आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को एसडीआरएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि वे पूर्ववत आईजी कुंभ मेला-2027 की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। प्रतीक्षारत चल रहीं निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल का आईजी बनाया गया है, जबकि बरिंदरजीत सिंह को आईजी मुख्यालय एवं पीएंडएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।एसएसपी एवं एसपी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आयुष अग्रवाल, जो वर्तमान में एसएसपी कुंभ मेला-2027 हरिद्वार हैं, उन्हें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के सेनानायक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह कुंभ मेला से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालते रहेंगे। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के सेनानायक हरीश वर्मा को आईआरबी प्रथम रामनगर का सेनानायक बनाया गया है। आईआरबी प्रथम रामनगर के सेनानायक अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून नियुक्त किया गया है। ऊधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी को इसी पद पर देहरादून स्थानांतरित किया गया है।प्रांतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में बीर सिंह को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से आईआरबी प्रथम रामनगर, लोकजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/शिकायत पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को आईआरबी प्रथम रामनगर से 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, शांतनु पराशर को एसडीआरएफ से अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम व अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!