अपराधहरिद्वार

“लाठी डंडों और तलवारों से लैस हमलावरों ने मचाया था आतंक, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: थाना सिडकुल क्षेत्र में लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर किए गए जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 10 जून को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विशाल समेत 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर उसके भाई, जीजा और मित्र पर लाठी-डंडों व तलवारों से जान से मारने की नीयत से हमला किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित सिडकुल पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की जा रही छापेमारी और निगरानी के दौरान शुक्रवार को घटना में शामिल फरार आरोपी दीपक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने की जानकारी सामने आती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल संजय सिंह तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!