हरिद्वार

“हरिद्वार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार, पैदल मार्च निकालकर जताया आक्रोश..

सरकार पर लगाया जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर निजी कंपनियों और पूंजीपतियों की जेब भरने का आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुराने मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में शुनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरुण बालियान के नेतृत्व में जोरदार जनआक्रोश पैदल मार्च निकाला। पुल जटवाड़ा से शुरू हुआ मार्च श्रीराम चौक तक पहुंचा, जहां प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर योजना को आम जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।सभा को संबोधित करते हुए वरुण बालियान ने सरकार और बिजली विभाग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना के जरिए आम आदमी की गाढ़ी कमाई को निजी कंपनियों और पूंजीपतियों की जेब में पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के किसी भी कानून में उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका मीटर बदलने का प्रावधान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को डराकर, धमकाकर और झूठे मुकदमों का भय दिखाकर स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं।बालियान ने चेतावनी दी कि यदि यह मनमानी नहीं रुकी तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के घर-घर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि देश के कई हिस्सों में जनता के भारी विरोध के चलते स्मार्ट मीटर योजनाओं पर रोक लगानी पड़ी है, लेकिन उत्तराखंड सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर जबरन यह योजना थोप रही है। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी।पूर्व पार्षद इसरार अहमद और पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोगों को गुमराह कर जबरन मीटर बदलने के आरोप लग रहे हैं, उनका घेराव भी किया जाएगा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्य चौहान और महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी ने दावा किया कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ताओं के बिजली बिल अचानक दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता आर्थिक बोझ से परेशान है और सरकार को इस जनविरोधी योजना पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद विवेक भूषण, सुनील कुमार, रोहित शेट्टी, हिमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!