
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सराय निवासी प्रतिभाशाली छात्र सत्यम जोशी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (JEEP-2026) में पूरे उत्तराखंड में 6वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र, विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सत्यम, श्री सुनील जोशी एवं श्रीमती लक्ष्मी जोशी के सुपुत्र हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव सराय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सत्यम पिछले दो वर्षों से सराय स्थित QUBIT CLASSES में अध्ययनरत रहे हैं। उन्होंने 11वीं और 12वीं की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस अवसर पर QUBIT CLASSES के निदेशक शब्बीर अहमद ने सत्यम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सत्यम ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोई भी छात्र बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी सत्यम से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
संस्थान के सह-निदेशक नवीन कुमार ने कहा कि सत्यम की सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि QUBIT CLASSES का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। सत्यम की सफलता इसी दिशा में संस्थान के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। QUBIT CLASSES परिवार ने सत्यम जोशी को उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



