अपराधहरिद्वार

“हाई प्रोफाइल प्रकरण में पूर्व भाजपा विधायक हिरासत में, देर रात तक गिरफ्तारी पर लग सकती है मुहर..!

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवादों के बीच देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादों के बीच भाजपा के एक पूर्व विधायक को देहरादून पुलिस ने रविवार शाम हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र से हिरासत में लिया है! पुलिस फिलहाल मामले में अधिकृत रूप से कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन देर रात तक पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, पूरा घटनाक्रम पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादों की कड़ियों से जुड़ा हुआ है। इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया था, जब सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कई भाजपा नेताओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। खुद को पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर ने एक के बाद एक कई ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की थीं, जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कुछ कथित वीआईपी नामों का जिक्र होने का दावा किया गया था।इन खुलासों के बाद प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त बवाल मचा था। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने को लेकर भी व्यापक राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। मामले ने तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित वीआईपी एंगल की जांच के लिए सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हरिद्वार और देहरादून में विभिन्न स्तरों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। बताया जा रहा है कि शीर्ष भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराए गए एक मामले में कार्रवाई करते हुए देहरादून पुलिस ने रविवार शाम बुग्गावाला क्षेत्र में दबिश देकर पूर्व विधायक को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। देर रात तक इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस की ओर से बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!