अपराधहरिद्वार

“यूपी बॉर्डर पर पुलिस-बदमाश आमने-सामने, चौकीदार को गोली मारने वाला लुकमान गोली लगने पर गिरफ्तार..

बंद फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारने की घटना में फरार था बदमाश, बुग्गावाला पुलिस ने आधी रात की घेराबंदी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: बायोडीजल की बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारकर फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी बुग्गावाला पुलिस की आधी रात यूपी बॉर्डर के समीप बदमाशों से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने बताया कि बुग्गावाला थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सीमा की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक बंजारावाला गांव की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कुछ ही देर में एक गोली बाइक सवार बदमाश लुकमान निवासी गोकुलवाला के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद वह भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसका साथी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार लुकमान बंद पड़ी फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहे कर्मचारी को गोली मारने की वारदात में शामिल था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा एसपी देहात शेखर सुयाल ने अस्पताल पहुंच कर घायल बदमाश से पूछताछ की। खास बात यह है कि गिरफ्तार हुआ बदमाश साल 2021 में बहादराबाद के चर्चित डकैती कांड का मास्टरमाइंड रह चुका है। 33 महीने जेल में रहने के बाद में जमानत पर बाहर चल रहा था। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!