
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मोटरसाइकिल चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरी में दर्ज मुकदमों की विवेचना तेज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों का गहन अध्ययन किया। आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी क्रम में बीती रात मुखबिर से मिली सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी सुधांशु पुत्र पवन व मनीत पुत्र श्याम सिंह, निवासीगण ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रहने वाले है।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम….
1:- रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी
2:- उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर
3:- अपर उपनिरीक्षक जसवन्त बिष्ट
4:- कांस्टेबल नवीन कुमार
5:- कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर



