हरिद्वार

“छात्रों और युवाओं को जोड़ने में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर बढ़ाया संपर्क अभियान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर छात्रों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने का आग्रह किया और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, चंदना शर्मा, हरीश भाटिया, आशु भारद्वाज, अनंत पांडेय, सागर बेनीवाल और हरविन्द्र सिंह ने एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा तथा शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छात्रों तक इसका संदेश पहुंचाने का अनुरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और सोम त्यागी ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा एवं प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने कार्यक्रम के संबंध में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।मनोज सैनी ने कहा कि आज देश का छात्र और युवा वर्ग पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े गंभीर संकटों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोटा से शुरू हुए “छात्रों की गूंज” अभियान को देशभर के छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!