हरिद्वार

“पुलिस कप्तान ने देर रात बदले जिले की नौ कोतवालियों के एसएसआई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पुलिस कप्तान ने देर रात जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ कोतवालियों के एसएसआई (वरिष्ठ उप निरीक्षक) बदल दिए। तबादला आदेश के तहत अलग-अलग कोतवालियों और एएनटीएफ शाखा में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में कोतवाली नगर, रानीपुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, लक्सर, बहादराबाद और कनखल में एसएसआई की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। आदेश के अनुसार एसएसआई जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर का एसएसआई बनाया गया है। वहीं एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी को कोतवाली रानीपुर से हटाकर कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसआई लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसआई रमेश सैनी का तबादला कोतवाली भगवानपुर से कोतवाली झबरेड़ा किया गया है। इसी तरह एसएसआई सत्येंद्र भंडारी को कोतवाली झबरेड़ा से स्थानांतरित कर कोतवाली रुड़की भेजा गया है। एसएसआई राजेश बिष्ट को कोतवाली कलियर से स्थानांतरित कर कोतवाली लक्सर का एसएसआई बनाया गया है, जबकि एसएसआई नितिन चौहान को कोतवाली लक्सर से हटाकर कोतवाली कलियर की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसआई मनोज गैरोला को कोतवाली बहादराबाद से स्थानांतरित कर कोतवाली कनखल भेजा गया है। वहीं एसएसआई अशोक सिरसवाल का स्थानांतरण कोतवाली रुड़की से कोतवाली बहादराबाद किया गया है। पुलिस कप्तान के इस फेरबदल के बाद जिले की नौ प्रमुख कोतवालियों में एसएसआई की नई तैनाती हो गई है। अधिकारियों को अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही कोतवाली प्रभारियों की कुर्सियां भी हिल सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस महकमे में एक और बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!