अपराधहरिद्वार

“सहदेवपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 750 किलो लहन नष्ट..

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत टीम ने नाले के किनारे तीन ड्रमों में रखा लहन किया नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने सहदेवपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नाले के किनारे तीन ड्रमों में तैयार की जा रही कच्ची शराब के लिए रखा करीब 750 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस दौरान टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देशन में क्षेत्र वन हरिद्वार की टीम अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान को सूचना मिली कि सहदेवपुर क्षेत्र में नाले के किनारे कच्ची शराब तैयार करने का काम चल रहा है। सूचना पर आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान टीम को नाले के किनारे तीन ड्रमों में बड़ी मात्रा में लहन मिला। जांच में लहन की मात्रा करीब 750 किलोग्राम पाई गई। टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया, जिससे कच्ची शराब तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोका जा सके। तलाशी के दौरान 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई।आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की और संबंधित प्रकरण में अभियोग दर्ज किया। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!