अपराधहरिद्वार

“लक्सर पुलिस का डबल अटैक; लाखों की चोरी का खुलासा और तमंचे संग दो गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; अपराधियों के खिलाफ लक्सर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई कर जोरदार सफलता हासिल की है। एक ओर घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को दबोचकर पुलिस ने चोरी का बड़ा खुलासा किया, वहीं दूसरी कार्रवाई में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे दो संदिग्धों को अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस की इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में लक्सर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस की पहली सफलता ग्राम मुंडाखेड़ा कलां में हुई चोरी के मामले में सामने आई, जहां 30-31 अगस्त की आधी रात अज्ञात चोरों ने नवीन के घर में घुसकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।लक्सर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार मेहनत के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आशीष सैनी उर्फ गादड़ और ललित कुमार उर्फ पाशा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और शिकायतकर्ता के परिचित थे।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर में नगदी और कीमती सोने-चांदी के आभूषण रखे होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नकदी खर्च कर दी गई, जबकि आभूषणों को बेचकर रकम आपस में बांटने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शशिकांत निवासी सेठपुर और मिलन निवासी बहादरपुर जट को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सघन चेकिंग ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।चोरी के मामले में पुलिस टीम: एसएचओ प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, उपनिरीक्षक शहजाद अली, उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार, हेडकांस्टेबल पंचम प्रकाश, कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल संदीप रावत शामिल रहे। तमंचा बरामदगी मामले की पुलिस टीम: उपनिरीक्षक समीम पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल वर्मा, कांस्टेबल मनोज शर्मा और होमगार्ड महावीर शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!