“प्रेस क्लब हरिद्वार में सांसद निधि से स्थापित 10 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का राज्यसभा सांसद डा. कल्पना सैनी ने किया उद्घाटन..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; प्रेस क्लब हरिद्वार में सांसद निधि से स्थापित 10 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का राज्यसभा सांसद डा. कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया। इस दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों ने सांसद का स्वागत किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने डा. कल्पना सैनी का बुके और पटका पहनाकर स्वागत किया। कॉलेज ऑफ रुड़की यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग की एचओडी पूजा डबास ने पत्रकारिता के छात्रों संग सांसद का स्वागत किया। पूजा डबास व उनकी टीम ने सांसद कल्पना का अभिनंदन किया। पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं को प्रेस क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डा. कल्पना सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान समय में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा को अपनाने और बिजली की बचत में योगदान देने की अपील की।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली की खपत कम करने में भी उपयोगी है। प्रेस क्लब में 10 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित होने से बिजली के खर्च में कमी आएगी। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने भी सौर ऊर्जा को बिजली बचत का प्रभावी माध्यम बताते हुए सांसद का आभार जताया।
इस दौरान श्रवण झा, बालकृष्ण शास्त्री, रामचंद्र कनौजिया, केके पालीवाल, परमजीत सिंह राणा, दीपक मिश्रा, अमित शर्मा, मेहताब आलम, रविंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, अमरीश, वैभव भाटिया समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।सांसद डा. कल्पना सैनी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं और संसद में नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न विषयों पर सवाल उठा चुकी हैं।



