“रुड़की में ड्रीम होम का नया ठिकाना बना ‘एलिस ग्रीन’, भव्य आयोजन में उमड़ी लोगों की भीड़..
कोर कॉलेज के पास हाईवे किनारे विकसित प्रोजेक्ट में प्लॉट, विला, पार्क समेत आधुनिक सुविधाओं का संगम..

पंच👊नामा
रुड़की; नेशनल हाईवे-334 पर कोर कॉलेज के समीप विकसित हो रही ‘एलिस ग्रीन’ आवासीय परियोजना इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आधुनिक सुविधाओं, हरियाली और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में शानदार प्लॉट्स, आलीशान विला, खूबसूरत पार्क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बुधवार को परियोजना परिसर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पूरी कॉलोनी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परियोजना की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग एलिस ग्रीन को देखने पहुंचे। हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के कारण परियोजना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। विधायक उमेश कुमार ने कॉलोनी में बनी चौड़ी सड़कों, बिजली-पानी की भूमिगत व्यवस्था, पार्कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया।
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि एलिस ग्रीन को व्यवस्थित और खूबसूरत तरीके से विकसित किया गया है। कॉलोनी की सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्था बेहतर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के HRDA और RERA से स्वीकृत होने की जानकारी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि वैधानिक स्वीकृतियों के साथ विकसित परियोजना में लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, HRDA और RERA से स्वीकृति के चलते सरकारी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों से होम लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। कॉलोनी में विकसित किए गए पार्क, बच्चों के लिए खेलने का क्षेत्र और हरियाली भी लोगों को आकर्षित कर रही है।
एलिस ग्रीन के मैनेजिंग डायरेक्टर नफीस शाह ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी परियोजना की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की रहती है, जिससे आम व्यक्ति अपने परिवार के लिए बेहतर और सुरक्षित आशियाना बना सके।
उन्होंने कहा कि परियोजना में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। यही कारण है कि उनके प्रोजेक्ट्स को ग्राहकों का लगातार भरोसा मिल रहा है।
कोर कॉलेज के पास NH-334 किनारे स्थित एलिस ग्रीन में बेहतर सड़क संपर्क के साथ आवासीय सुविधाओं और हरियाली का तालमेल देखने को मिल रहा है। चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली-पानी व्यवस्था, पार्क और बच्चों के लिए सुविधाएं परियोजना की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं। बेहतर कनेक्टिविटी, वैधानिक स्वीकृतियां और आधुनिक सुविधाओं के चलते यह परियोजना रुड़की क्षेत्र में आवासीय विकल्प तलाश रहे लोगों के बीच अपनी जगह बना रही है।



