36 वर्षों से आस्था की परंपरा कायम, ऋषिकुल मैदान से हर की पौड़ी तक निकलेगी भव्य गणपति शोभायात्रा..
महापौर किरण जैसल करेंगी शोभायात्रा का शुभारंभ, 56 भोग के प्रसाद से भक्तों का होगा स्वागत; गणपति भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; ऋषिकुल मैदान के पश्चिमी भाग में गणपति सेवा संघ (रजि.) की ओर से चल रहे गणपति महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य गणपति शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शाम 5 बजे ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा हर की पौड़ी पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और आयोजन समिति ने गणपति भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। गणपति सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ हरिद्वार की महापौर किरण जैसल द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गणपति भक्त शामिल होकर भगवान गणपति के जयकारों के साथ हर की पौड़ी तक पहुंचेंगे।
अशोक पाराशर ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर किरण जैसल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पंकज अरोड़ा ने कहा कि भगवान गणपति से जुड़े भक्त शोभायात्रा में साथ-साथ चलेंगे और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। विजय भंडारी ने कहा कि ऋषिकुल मैदान से निकलने वाली गणपति की शोभायात्रा हरिद्वार के गौरव से जुड़ी आस्था की एक महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। संदीप अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद निरंतर वितरित किया जाएगा।
वहीं ओमप्रकाश माटा ने कहा कि गणपति सेवा संघ की ओर से यह आयोजन लगातार 36 वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता का प्रतीक है। शोभायात्रा में डॉ. राजेंद्र गौनियाल, नरेश अरोड़ा, अनिल सिंघल, मनोज शुक्ला, राजेश शर्मा, अखिलेश शिवपुरी, विदेश गुप्ता, विकास शर्मा, मोहित, रामदास जैन, अमित, पंकज, सर्वजीत, संगीत मदान, राजीव पराशर, विपिन, अमित, सुरेश, संजना भाटिया, दीपक शर्मा, सपना भाटिया, शालिनी शर्मा, साक्षी राजपूत, कृष्ण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणपति भक्त शामिल रहेंगे।



