अपराधदेहरादून

“तलाक की भनक लगी तो पति ने रच डाली पत्नी की हत्या की साजिश, नींद में सो रही काजल पर दागी दो गोलियां..

सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा धीरज, निर्माणाधीन भवन में छिपकर की रेकी; पुलिस और एसओजी ने दबोचा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में दून पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी द्वारा तलाक लेने की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा आरोपी रात में निर्माणाधीन भवन में छिपकर मौके की निगरानी करता रहा और सुबह मौका मिलते ही घर में घुसकर सो रही पत्नी पर दो गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस और एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की गिरफ्तारी थी, क्योंकि घटना के बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर दिया था और उसका कोई स्थायी ठिकाना भी नहीं था। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपी से जुड़ी जानकारियां जुटाईं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम ने ठोस सुरागों के आधार पर आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात के समय पहनी गई खून लगी शर्ट भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हुई और गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली के निशान थे।मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पंवार, निवासी ईदगाह के सामने सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से मृतका का पति धीरज मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व काजल से हुआ था और दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिछले करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच विभिन्न बातों को लेकर विवाद चल रहा था।आरोपी ने बताया कि करीब तीन माह से पत्नी ने उसे घर में प्रवेश करने और बच्चों से मिलने से रोक दिया था। करीब एक माह पहले उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ के अनुसार, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। इसके बाद घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में छिपकर मौके की रेकी करता रहा।सुबह मौका देखकर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। पुलिस के मुताबिक, उस समय उसकी पत्नी बिस्तर पर गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी ने उस पर दो फायर किए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की है। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में…..
1:- लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन
2:- विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आशारोड़ी
3:- हेडकांस्टेबल राजीव कुमार
4:- हेडकांस्टेबल धनवीर सिंह
5:- कांस्टेबल ईदु खान
6:- कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार
एसओजी देहरादून…
1:- उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित
2:- हेडकांस्टेबल किरण
3:- कांस्टेबल आशीष राठी
4:- कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!