देहरादून

“21 दारोगाओं के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी..

एसएसपी ने देर रात किए फेरबदल, एसओजी से कई महत्वपूर्ण थाना कोतवालियों में बदलाव..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 21 उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई थानों के वरिष्ठ उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसओजी शाखा, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों-चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है।आदेश के अनुसार वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट और ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार भेजा गया है। मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कालोनी, राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार तथा मुकेश थलेड़ी को आइएसबीटी ऋषिकेश से पटेलनगर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर और प्रमोद शाह को पटेलनगर से नगर कोतवाली भेजा गया है।दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आइएसबीटी ऋषिकेश, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसओजी और अमन चड्ढा को नगर कोतवाली से एसओजी भेजा गया है। एसओजी के सोमवीर को रायपुर तथा जसपाल गुसाईं को सहसपुर भेजा गया है।मुकेश नेगी को बसंत विहार से ऋषिकेश, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट से एम्स ऋषिकेश और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश से त्रिवेणीघाट भेजा गया है। सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला और जगदम्बा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर भेजा गया है।चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर, अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेनटाउन भेजा गया है। वहीं, अजय प्रकाश भट्ट का विकासनगर से कैंट किया गया पूर्व स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!