अपराधहरिद्वार

“वन गुज्जर के घर में हाथियों ने मचाई तबाही, छप्पर की दीवार गिराई, सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
श्यामपुर; श्यामपुर क्षेत्र के कब्रोंवाली पीली पड़ाव में देर रात हाथियों ने वन गुज्जर अशरफ अली के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। एक हाथी ने छप्पर की दीवार गिरा दी और घर में रखा पशुओं का चारा, खल-चोकर के साथ सोलर पैनल और बैटरी भी तोड़ दी। हाथियों के अचानक घर में घुसने से अंदर सो रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।अशरफ अली का घर कब्रोंवाली पीली पड़ाव क्षेत्र में है। देर रात जंगल की ओर से आये हाथी उनके घर में घुस गये। हाथी ने छप्पर की दीवार को गिराने के बाद घर में रखा पशुओं का चारा और खल-चोकर तहस-नहस कर दिया। इसके अलावा सोलर पैनल और बैटरी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।दीवार गिरने और हाथी की आहट से घर में सो रहे लोग जाग गए। सामने हाथी देखकर उनकी सांसें अटक गईं। परिवार के लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। हाथी के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।घटना के बाद क्षेत्र के वन गुज्जरों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही लगातार बढ़ रही है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और पीड़ित परिवार को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!