अपराधहरिद्वार

“मंदिर की महंताई और संपत्ति हड़पने के फर्जीवाड़े में छह संतों पर मुकदमा, आश्रम से बुजुर्ग संत लापता..

उत्तरी हरिद्वार में चेतन ज्योति आश्रम और प्राचीन श्रीराम मंदिर से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में संतों से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। प्राचीन श्रीराम मंदिर की महंताई और संपत्ति पर कब्जे के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में छह संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, चेतन ज्योति आश्रम से 79 वर्षीय संत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, प्राचीन श्रीराम मंदिर भूपतवाला के महंत रामदास ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 1988 से मंदिर के महंत हैं। आरोप है कि महंत रेवती रमन दास, परमेश्वर दास, किशन दास, राघव शरण, गणेश दास और राजकुमार दास ने मंदिर की महंताई और संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से फर्जीवाड़ा किया। आरोपितों ने वर्ष 1981 के कथित फर्जी हस्तांतरण दस्तावेज और 1988 की बैठक के कूटरचित अभिलेख तैयार किए। इतना ही नहीं, वर्ष 2025 में 24 साल की फर्जी बैठकें दर्शाकर संस्था का नवीनीकरण भी करा लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।दूसरी ओर, चेतन ज्योति आश्रम भूपतवाला से 79 वर्षीय संत विमल गिरि के लापता होने का मामला सामने आया है। आश्रम के सेवादार श्रवण कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि संत पिछले दो साल से आश्रम में रह रहे थे। 30 अक्टूबर की रात करीब दो बजे उन्हें आश्रम के पिछले गेट से बाहर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। आश्रम के लोगों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मंदिर की संपत्ति और महंताई से जुड़े मामले में छह संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, लापता संत की तलाश भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!