हरिद्वार

“हरिद्वार पुलिस बनी बुज़ुर्गों की ढाल, हर पल साथ का दिलाया भरोसा..

SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर रानीपुर पुलिस की पहल, एकल व वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर किया संवाद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एकल हों या बुज़ुर्ग… हरिद्वार पुलिस है हर पल आपके साथ — इसी संकल्प को ज़मीन पर उतारते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सीनियर सिटीज़न और अकेले रह रहे नागरिकों की सुरक्षा व ख़ैर-ख़बर के लिए विशेष पहल की है। नियमित संवाद और घर-घर पहुंच से पुलिस ने बुज़ुर्गों के बीच भरोसे और सुरक्षा का अहसास मजबूत किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद भर में सीनियर सिटीज़न व एकल रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीपुर क्षेत्र में भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए समाज के इस संवेदनशील वर्ग तक सीधी पहुंच बनाई।कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शिवालिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों और एकल रह रहे लोगों के घर जाकर उनसे बातचीत की। जिन बुज़ुर्गों के बच्चे दूर अन्य शहरों में निवास करते हैं या जिनके पास तत्काल सहायता के लिए कोई नज़दीकी रिश्तेदार नहीं है, उनकी विशेष रूप से कुशलक्षेम पूछी गई।पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में वे बिना झिझक कोतवाली रानीपुर के सरकारी नंबर अथवा डायल 112 पर तत्काल संपर्क करें। साथ ही पुलिस द्वारा नियमित विज़िट और निरंतर संवाद के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। एसएसपी हरिद्वार की यह पहल न केवल बुज़ुर्गों के लिए पुलिस को सुलभ और मित्रवत बनाती है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक और फ्रेंडली वातावरण तैयार करने की दिशा में हरिद्वार पुलिस का अहम क़दम भी साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!