अपराधउत्तराखंड

“स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे मौत का सामान.! STF ने 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्करों को दबोचा..

एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में STF-ANTF और सेलाकुई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सप्लाई चेन खंगालने में जुटी जांच एजेंसियां..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सोमवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। सेलाकुई क्षेत्र में की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही इस खेप की बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क और सप्लाई चेन की परतें खोलने में जुट गई है।एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सेलाकुई पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर सेलाकुई क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपियों को 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक ने बरामद मादक पदार्थ की पहचान कैटामाइन के रूप में की। बरामद ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को यह मादक पदार्थ सप्लाई करने जा रहे थे। इस अहम खुलासे के बाद पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान में जुटी है। मामले में थाना सेलाकुई में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी जमनपुर, सेलाकुई, जनपद देहरादून व अंकित तिवारी पुत्र दिनेश निवासी नगला कल्लू, शाहाबाद देहात, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.521 किलोग्राम कैटामाइन, एक जूपिटर स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराध का हिस्सा न बनें। यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों और संगठित ड्रग नेटवर्क के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, ड्रग्स निरीक्षक विनोद जगूड़ी, उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान, हेड कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल रवि पंत, कांस्टेबल प्रशांत चौहान, कांस्टेबल दीपक चन्दोला, कांस्टेबल दीपक नेगी, थाना सेलाकुई के एसएसआई विवेक भंडारी व कांस्टेबल सोहन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!