अपराधउत्तराखंड

सौतेले पिता व भाई ने लड़की का “गला रेता, शौहर को चाकुओं से गोद डाला…..

: मर्ज़ी से निकाह पर मिली मौत, शौहर की हालत नाजुक : ऑनर किलिंग के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

सौतेले पिता व भाई ने लड़की का “गला रेता, शौहर को चाकुओं से गोद डाला…..

: मर्ज़ी से निकाह पर मिली मौत, शौहर की हालत नाजुक
: ऑनर किलिंग के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
पंच 👊 नामा
हल्द्वानी: अपनी पसंद के लड़के से निकाह करने से नाराज सौतेले बाप और बेटे ने लड़की का गला रेतकर क़त्ल कर दिया। उसके शौहर को भी चाकू से गोद डाला। नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। “ऑनर किलिंग की इस घटना से सनसनी फैली हुई है।


काठगोदाम क्षेत्र निवासी कायनात (19) और सलमान (21) दो साल से एक-दूसरे को पसंद करते थे। करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों ने घर से भाग कर निकाह कर लिया। कुछ समय बाद दोनों वापस लौट आए।

कायनात के परिजन इस बात से खुश नहीं थे। इसी नाराजगी में परिजनों ने दोनों से मारपीट की और फिर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल होने पर आस-पास के लोग उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने लगे। तभी कायनात के सौतेले पिता और भाई ने पीछे से आकर फिर से चाकुओं से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने गला रेतकर कायनात की हत्या कर दी। सलमान के शरीर पर चाकू से तीन बार वार किए। सलमान को लहूलुहान हालत में तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया।

फाइल फोटो

डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, नैनीताल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!