अपराधहरिद्वार

“ऑपरेशन प्रहार” का असर, हेरोइन लेकर घूम रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रहे "अभियान” के तहत भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। भगवानपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 14.80 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने हल्लू मजरा चौक से आगे खेतों की ओर जाने वाले चक रोड के पास चौराहे से आरोपी शहजाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर को 14.80 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील पंत, हेड कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!