देहरादून

“गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से लेकर मिलावटी खाने तक… “सुराज सेवा दल” का हल्ला बोल.!

खाद्य पूर्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्थाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल ने मंगलवार को खाद्य पूर्ति विभाग उत्तराखंड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए गैस सिलेंडरों की बिक्री में अनियमितता, अवैध वसूली, कीमतों में पारदर्शिता की कमी और बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ती समस्या जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। संगठन ने साफ कहा कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने तीखा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि विभाग ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो सुराज सेवा दल सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र बिष्ट ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाही के चलते बाजार में नकली पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं, जो जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने भी उपभोक्ताओं के शोषण पर चिंता जताते हुए कहा कि जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो जिला स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा कावेरी जोशी, पछुवादून युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु धामी, जिला अध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ठ राजेश थापा, महानगर अध्यक्षा महिला मोर्चा पूजा नेगी, जिला संगठन मंत्री दीपक राणा, जिला सचिव सागर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र, पूजा नेगी, लालमणि भारद्वाज, ललित श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!