अपराधहरिद्वार

“फायरिंग का मास्टरमाइंड ‘सत्संगी बाबा’ गिरफ्तार! रिश्ते की रंजिश में डॉक्टर की गाड़ी पर बरसाईं थी गोलियां..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार चल रहे साजिशकर्ता को दबोचकर बरामद की पिस्तौल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कार सवार डॉक्टर और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मामले में लक्सर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता ‘सत्संगी बाबा’ मंगत दास उर्फ सागर को दबोच लिया है। रिश्ते की रंजिश में अंधा हुआ आरोपी डॉक्टर को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर चुका था, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे ज्यादा दिन फरार नहीं रह सका।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने इस सनसनीखेज फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए सटीक मुखबिरी के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की गई है।एसएसआई नितिन चौहान की टीम ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए पहले एक आरोपी को जेल भेजा और फिर मास्टरमाइंड तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि डॉक्टर सुमित से उसकी कोई सीधी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि डॉक्टर के साले द्वारा उसकी बहन से रिश्ता तोड़ने की वजह से वह गुस्से में था और उसी रंजिश में उसने अपने साथी शुभम सैनी के साथ मिलकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।घटना के अनुसार 27 अप्रैल को डॉक्टर सुमित कुमार अपने साथियों के साथ कार से लौट रहे थे, तभी बाडीटीप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इससे पहले 14 अप्रैल को भी दाबकी कलां में इसी तरह की फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें गाड़ी में गोली के निशान और टायर के अंदर बुलेट मिलने से सनसनी फैल गई थी।पुलिस ने आरोपी बाबा मंगत दास उर्फ सागर (उम्र 23 वर्ष, निवासी शामली) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी, एसएसआई नितिन चौहान, यशवीर नेगी (चौकी इंचार्ज भिक्कमपुर) हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, कांस्टेबल गंगा व कांस्टेबल रियाज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!