अपराधहरिद्वार

“कांवड़ खंडित होने पर हाईवोल्टेज हंगामा.! पुलिसकर्मी को दौड़ाया, नशे का लगाया आरोप..

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने; मेडिकल जांच में शराब पीने का आरोप निकला गलत, (देखें वायरल वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कांवड़ यात्रा के दौरान चंडीघाट तिराहे पर पुलिस और कांवड़ियों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में होने और कांवड़ खंडित करने के आरोप लगाए गए थे,

लेकिन पुलिस जांच में शराब पीने का आरोप गलत साबित हुआ है। वहीं, पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने के बाद मामले की तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ कांवड़िए निर्धारित रूट छोड़कर हाईवे की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें रोका और तय मार्ग से जाने के लिए कहा। इसी दौरान कुछ कांवड़िए नाराज हो गए और मौके पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए गए।घटना के संबंध में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में लगाए गए शराब पीने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई, जिससे यह आरोप पूरी तरह निराधार साबित हुआ।पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो या अपुष्ट दावों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!