अपराधहरिद्वार

“सिडकुल में फैक्ट्री कर्मचारियों और चालकों को स्मैक बेचने निकला युवक गिरफ्तार..

7.73 ग्राम स्मैक बरामद, बहादराबाद के इमरान से खरीदकर लाया था नशे की खेप; गांजा तस्करी में पहले भी जा चुका है जेल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मचारियों और वाहन चालकों को स्मैक बेचने निकले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उसके मोबाइल फोन में स्मैक सप्लाई करने वाले व्यक्ति के साथ वाट्सएप पर हुई बातचीत भी मिली है। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम में शामिल रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सुभाष रावत पुलिसकर्मियों के साथ राजा बिस्कुट से इंद्रलोक कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इस दौरान होटल रजवाड़ा के पास हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी को जाने वाली सड़क पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई।एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपित की पहचान आकाश निवासी ग्राम टांडा भागमल, कोतवाली लक्सर और हाल निवासी सम्राट मार्केट, रावली महदूद, सिडकुल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह कासमपुर बोढ़ाहेड़ी, बहादराबाद निवासी इमरान से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोपित के मोबाइल फोन में इमरान के साथ वाट्सएप पर हुई बातचीत भी मिली है। पुलिस इस संपर्क के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित पूर्व में गांजा बेचने के मामले में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!