हरिद्वार

“मोबाइल जमा कराने पहुंची उर्मिला सनावर, कोर्ट में पुलिस लगाती रही गश्त, सुरेश राठौर को लगे दस्त..

कोर्ट में लिए जाएंगे आवाज के सैंपल, सुरेश राठौर ने दस्त का हवाला देकर कोर्ट से मांगा समय..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर अपना मोबाइल जमा करने रोशनाबाद कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट परिसर में उनकी उपस्थिति दर्ज कराई गई और मोबाइल को कोर्ट के निर्देशानुसार जमा किया गया।इस बीच, पूर्व विधायक सुरेश राठौर दस्त लगने का हवाला देते हुए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाकर वक्त मांगा है, ताकि आगामी सुनवाई में वे अपने पक्ष को प्रस्तुत कर सकें।कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चारों तरफ पुलिस की पैनी निगरानी रही और कोर्ट के आसपास लगातार गश्त जारी रही, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर पर दर्ज मुकदमों के विवेचक इंस्पेक्टर आरके सकलानी और इंस्पेक्टर योगेश दत्त, साथ ही सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा अपने-अपने पुलिस दल के साथ कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने कोर्ट परिसर में मोबाइल जमा करने की प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा।सूत्रों के अनुसार, आवाज के सैंपल कोर्ट में जमा कराए जाएंगे और उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों की स्थिति को नोट करते हुए अगली सुनवाई की तिथि तय कर दी है।उर्मिला के साथ महंत दर्शन भारती भी कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने पूरी सुरक्षा के साथ उर्मिला को कोर्ट पहुंचाने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!