उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025: इंटर और हाईस्कूल के टॉपर्स घोषित, प्रदेशभर के छात्रों ने बढ़ाया मान..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून/बागेश्वर/उत्तरकाशी/टिहरी/रुद्रप्रयाग/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इस वर्ष भी प्रदेश के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों स्तरों पर विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।
प्रदेशभर से अलग-अलग जिलों के छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान पाया है, जिससे उनके विद्यालयों, शिक्षकों और परिजनों में गर्व की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं इस वर्ष के टॉपर्स के नाम और उनके शानदार अंकों के बारे में…!
—————————————
इंटरमीडिएट टॉपर्स (कक्षा 12)….
1:- अनुष्का राणा – जीआईसी बड़ासी, देहरादून – 98.60% (493/500)
2:- केशव भट्ट – एसपीआईसी, कारबारी ग्रांट, देहरादून – 97.80% (489/500)
3:- कोमल कुमारी – गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी – 97.80% (489/500)
4:- आयुष सिंह राणा – एसवीएम इंटर कॉलेज, ऋषिकेश – 96.80% (484/500)
—————————————
हाईस्कूल टॉपर्स (कक्षा 10)
1:- कमल सिंह चौहान – विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, मंडलसेरा, बागेश्वर – 99.20% (496/500)
2:- जतिन जोशी – हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी – 99.20% (496/500)
3:- कनकलता – सरस्वती विद्या मंदिर, नई टिहरी – 99.00% (495/500)
4:- दिव्यम – गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी – 98.80% (494/500)
5:- प्रिया – सीएआईसी, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग – 98.80% (494/500)
6:- दीपा जोशी – पीपीएसवीएमआईसी, नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर – 98.80% (494/500)
—————————————
इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता पर राज्यभर से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। स्कूलों में जश्न का माहौल है और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की जमकर सराहना की है। परिजनों के चेहरे भी अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व से खिल उठे हैं। उत्तराखंड की इस नई पीढ़ी ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और संकल्प के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।



