अपराधहरिद्वार

ठग ने लगाई व्यापारी को 4 लाख की चपत, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…

कलयुगी बहु ने किया सास पर हमला, पति ने दी तहरीर....

जगदीश शर्मा “देशप्रेमी।
पंच👊नामा✍️(रुड़की)
——————————-

व्यापारी को सस्ता तांबा पीतल दिलाने के नाम पर चार लाख की चपत…

रूड़की: सस्ता पीतल तांबा दिलाने के नाम पर ठग ने रुड़की के एक व्यापारी को 4 लाख रुपये की चपत लगा दी, पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मामला कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के लालकुर्ती का है। घटना की बाबत एसआई रंजीत खनेडा ने बताया कि राजीव बंसल की लालकुर्ती में बतर्नों की दुकान है। उसके एक परिचित ने उसे सस्ता तांबा पीतल खरीदवाने को कहा था। जिसके लिए व्यापारी राजीव बंसल ने उसे 4 लाख रूपये दिये थे। अब कई दिनों से तांबा पीतल खरीदवाने वाले का मोबाईल नम्बर भी स्विच ऑफ चल रहा है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
—————————————-
पुलिस ने गिरफ्तार किया स्मैक तस्कर, 3 लाख की स्मैक बरामद..

रूड़की: रुड़की पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मामला कोतवाली सिविल लाइन के गांव नगला इमरती का है। घटना की बाबत कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चैहान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओरोपी गुफरान निवासी नगला इमरती को 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। इसी दौरान आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी काफी समय से स्मैक बेचने के धंधे में लिप्त था।
—————————————-
कलयुगी बहु ने किया सास पर हमला, पति ने दी तहरीर….

रूड़की: रुड़की में गृहक्लेश के चलते एक कलयुगी बहु ने सास पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई, आनन फानन में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। घटना के सम्बंध में आरोपी पत्नी के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला रूडकी कोतवाली क्षेत्र का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि संदीप निवासी रूडकी का आरोप है कि उसका अपनी पत्नि से पुराना विवाद चल रहा है। हाल ही में उसकी मां हरियाणा के करनाल शहर से लौटी थी।इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपनी सास पर हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!