Uncategorized

कोर्ट का फैसला सुनते ही भड़के प्रदर्शनकारी, बैरिकेड तोड़कर किया हंगामा, पुलिस ने की पानी की बौछार, (देखें वीडियो)..

अंकिता भंडारी की मां ने रोकर कहा, दोषियों को मिलनी चाहिए थी फांसी, लोग पूछ रहे "वीआईपी" का नाम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
कोटद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अदालत ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसला सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने फैसले को “न्याय अधूरा” बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और भीड़ को पीछे हटाया।
—————————————-
मृतका की मां ने जताई नाराजगी……फैसले से आहत मृतका की मां कोर्ट से बाहर निकलते ही रो पड़ीं। उन्होंने कहा—“हमने फांसी की उम्मीद की थी, उम्रकैद से संतुष्टि नहीं मिली। लेकिन हम लड़ाई जारी रखेंगे।
—————————————-
कोर्ट परिसर बना छावनी…….अदालत परिसर में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम थे, लेकिन सजा की घोषणा के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत की।
—————————————-
जनता में आक्रोश….……प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह फैसला पीड़िता को पूरा न्याय नहीं दिलाता। वे दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं और जल्द हाई कोर्ट में अपील की तैयारी की बात कह रहे हैं।
—————————————-
लोग पूछ रहे “वीआईपी” का नाम….सोशल मीडिया पर ये मामला गरमाया हुआ है। लोग इस मामले में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं।
—————————————-
बॉबी पंवार बोले, क्या यही है इंसाफ……लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी पंवार ने भी फैसले को नाकाफी बताया है। बॉबी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अंकिता भंडारी हत्याकांड में फांसी की सजा से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेगी। कहा कि फैसले ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। क्या सिर्फ उम्रकैद की सजा देकर दोषियों को बचाया गया है। आरोप लगाया कि यह फैसला VIP के नाम पर पर्दा डालने की एक चाल है ?आज भी सवाल वही है कि आखिर वो VIP कौन था ? जिसका नाम आज तक उजागर नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!