Uncategorized

“ज्वालापुर में नौकरानी ने घर से चुराई लाखों की नकदी और जेवर, पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर खोला राज़..

घर में बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी गई थी नौकरानी, चोरी के बाद रेत में दबाया नकदी-जेवर का थैला..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर में बीमार व बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए घर में रखी गई एक नौकरानी ने लाखों रुपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चंद घंटे के भीतर आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का राजफाश कर लिया। उसके कब्जे से ₹6.24 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने पूरी टीम को शाबाशी दी है। वहीं, परिवार ने भी पुलिस का आभार जताया है।एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान निवासी मनीष चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके घर में बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए रखी गई नौकरानी शशि देवी उर्फ छोटी ने घर में रखी करीब ₹8.30 लाख नकद, चार जोड़ी चांदी की बिछुवें, एक जोड़ी पाजेब और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, आसपास पूछताछ की और आरोपी तक पहुंच बनाई। नौकरानी शशि देवी को उसके किराए के मकान (राजा गार्डन, जगजीतपुर, थाना कनखल) से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने मौका पाकर चोरी की थी। तलाशी में उसके कमरे से ₹2.77 लाख बरामद हुए, जबकि उसकी निशानदेही पर गली में रेत के नीचे छिपा थैला मिला, जिसमें ₹3.47 लाख नकद, चांदी के बिछुवें-पाजेब और सोने की अंगूठी बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
टीम में शामिल: एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार, उप निरीक्षक रविन्द्र जोशी, कांस्टेबल नवीन क्षेत्री, महिला कांस्टेबल रीता रावत और पूनम सोरियाल।
पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!