“पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने हिलाई राजधानी के थाने कोतवालियों की कुर्सियां, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर मिलाकर 53 पुलिसकर्मी इधर से उधर..
शहर में अपराध और कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करने की कवायद, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ को महत्वपूर्ण पटेलनगर कोतवाली का जिम्मा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: दून पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने
53 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस कप्तान के इस तबादला आदेश में कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
सबसे अहम बदलावों में शहर की प्रमुख कोतवाली पटेलनगर की जिम्मेदारी तेजतर्रार इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ को दी गई है। वहीं, इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को थानाध्यक्ष डालनवाला से थानाध्यक्ष रायपुर बनाया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष कैंट की जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर नरेन्द्र गहलावत को थानाध्यक्ष डालनवाला से थानाध्यक्ष मसूरी नियुक्त किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर देवेन्द्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी की कमान सौंपी गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को थानाध्यक्ष सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
आदेश के अनुसार कई चौकियों और थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नव नियुक्त स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करें और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के इस बड़े फेरबदल को देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



