“हरिद्वार में भाजपाइयों का खत्म हुआ इंतजार, नगर निगम बोर्ड में आखिरकार 11 कार्यकर्ताओं को मिली नामित पार्षद की जिम्मेदारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; नगर निगम हरिद्वार के बोर्ड गठन के करीब डेढ़ साल बाद आखिरकार 11 नामित पार्षदों की नियुक्ति कर दी गई है। शासन की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर नामित सदस्यों की सूची सार्वजनिक की गई। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था।
नामित पार्षदों में लव शर्मा, संदीप शर्मा, सतविंदर सिंह, आकाश चौहान, जॉली प्रजापति, ममता गुप्ता, कुशल पाल, राशिकांत वशिष्ठ, गौरव बांग्गा, मनीष गुप्ता और वंदना शामिल हैं।
नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद से ही नामित पार्षदों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। करीब डेढ़ साल बाद शासन की ओर से सूची जारी होने के साथ अब बोर्ड में इन 11 सदस्यों की मौजूदगी भी तय हो गई है।
नामित पार्षदों को नगर निगम हरिद्वार के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नियुक्ति के बाद अब नगर निगम बोर्ड की बैठकों और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों में नामित सदस्यों की भूमिका भी सामने आएगी।
डेढ़ साल से चल रहा इंतजार खत्म….
नगर निगम बोर्ड का गठन होने के बाद से ही नामित पार्षदों की नियुक्ति लंबित थी। इसको लेकर राजनीतिक और नगर निगम के गलियारों में लगातार चर्चा बनी हुई थी। अब शासन की ओर से सूची जारी होने के बाद लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है।



