हरिद्वार

किशोरी की हत्या और गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने किया निष्कासित..

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र की शांतरशाह गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोप में फंसे भाजपा नेता और प्रधान पति आदित्य राज सैनी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

फाइल फोटो: अदित्यराज सैनी (प्रधान पति)

आदित्य राज सैनी भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। इस मामले को लेकर पार्टी ने फजीहत को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले की हर पहलू पर छानबीन तेज कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि बहुत जल्द किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

फाइल फोटो: शव

शांतरशाह गांव की एक किशोरी का शव दो दिन पहले पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने हाईवे किनारे से बरामद हुआ था। किशोरी की पहचान होने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव का रहने वाला अमित सैनी पिछले 6 महीने से शादी का जहां से देकर उनकी बेटी का शोषण करता आ रहा था आरोप लगाया था।

फाइल फोटो: शारिरिक शोषण

कि अमित सैनी और गांव की प्रधान के पति आदित्य राज सैनी ने षडयंत्र कर किशोरी के साथ गैंगरेप किया और उसकी हत्या की है। आदित्य राज सैनी पूर्व में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन से जुड़े रहने के साथ ही वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।

फाइल फोटो: भाजपा

इस मामले में भीम आर्मी भी लगातार नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के मांग उठा रही थी। पार्टी ने किसी भी आरोप प्रत्यारोप से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से आदित्य राज सैनी को निष्कासित कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!