हरिद्वार

“दिल्ली में हरिद्वार के मनोज गुसाईं ने गाड़े सफलता के झंडे, दो गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान..

WRPF की राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दमखम का दिखाया लोहा, मास्टर-2 कैटेगरी के 67 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की दोहरी स्वर्णिम कामयाबी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; हौसलों में दम हो और इरादे फौलादी तो उम्र भी रास्ते का रोड़ा नहीं बनती। मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर हरिद्वार के मनोज कुमार गुसाईं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दिल्ली में सफलता का परचम लहरा दिया।

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में मनोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि हरिद्वार के खेल जगत में भी खुशी की लहर है।नई दिल्ली में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन (WRPF) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार के मनोज कुमार गुसाईं ने मास्टर-2 कैटेगरी के 67 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश की। उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता, दमखम और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।मनोज की इस कामयाबी के पीछे वर्षों का कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति उनका समर्पण बताया जा रहा है। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि सफलता हासिल करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि जुनून और मेहनत मायने रखती है।मनोज कुमार गुसाईं की इस दोहरी स्वर्णिम सफलता से हरिद्वार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि मनोज भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button