अपराधउत्तराखंड

मामूली विवाद में पर्यटकों पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, ग्राम प्रधान समेत कई फरार..

पहले झगड़ा कर पर्यटन प्रदेश की छवि को लगाया बट्टा, फिर राजनीति कर बचने का किया प्रयास, एक पीड़ित की हुई मौत..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
पौड़ी: स्कूटी और कार की टक्कर के बाद पर्यटकों पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। चीला क्षेत्र में हुए इस हमले में गम्भीर रूप से घायल एक पीड़ित की दिल्ली में मौत भी हो गई थी।

फाइल फोटो: मारपीट

आरोपियों ने पहले तो पर्यटकों पर जानलेवा हमला कर पर्यटन प्रदेश की छवि को धूमिल किया, फिर राजनीति कर कार्रवाई से बचने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ग्राम प्रधान समेत कुछ अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है।बीते 28 सितंबर को दिल्ली के उत्तम नगर निवासी आशीष और उसके साथी चीला रोड पर कोडिया गांव के पास पहुंचे थे, जहां स्कूटी सवार दो स्थानीय युवकों के साथ किसी बात पर उनका विवाद हो गया। यह विवाद बढ़ता गया कि स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हो गए। गांव वालों ने मिलकर दिल्ली निवासी युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

काल्पनिक फोटो

इस हमले में आशीष को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को दिल्ली के अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
—————————————
पुलिस की त्वरित कार्रवाई…..

फाइल फोटो: पौड़ी पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पौड़ी के पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कीं। इन टीमों ने घटना स्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस की कड़ी मेहनत और जांच के बाद, 10 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपी….
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कविंद्र नेगी, अनूप नेगी, मनोज गवाड़ी, सतेंद्र नेगी, और राकेश नेगी शामिल हैं, जो सभी पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के निवासी हैं।
—————————————
पुलिस टीम में शामिल…..
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार
2. उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा- प्रभारी C.I.U
3. उपनिरीक्षक अनिल चौहान
4. उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह
5. उपनिरीक्षक उत्तम रमोला
6. अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र
7. अपर उपनिरीक्षक निजाम अली
8. अपर उपनिरीक्षक भानु प्रताप
9. मुख्य आरक्षी उत्तम- C.I.U
10. मुख्य आरक्षी हरीश भट्ट
11. मुख्य आरक्षी अनिल यादव
12. मुख्य आरक्षी रामपाल सिंह
13. मुख्य आरक्षी बलवीर
14. आरक्षी हरीश- C.I.U
15. आरक्षी केसर
16. आरक्षी पंकज
17. आरक्षी नरेश
18. आरक्षी रोहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!